सीतामढ़ी, फरवरी 12 -- सीतामढ़ी। जिले के स्कूलों में मध्याह्न भोजन योजना में अनियमितता के दो मामलों में शिक्षा विभाग ने अपील मामले में कड़ा फैसला सुनाया है। बाजपट्टी व बोखड़ा प्रखंड के दो विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों पर लगाए गये कुल 5.21 लाख रुपए से अधिक की दंड राशि को बरकरार रखते हुए उनकी अपील खारिज कर दी गई है। डीईओ राघवेन्द्र मणि त्रिपाठी ने मामले की सुनवाई कर स्पष्ट निर्देश दिया है कि एक माह के भीतर राशि जमा नहीं करने पर संबंधित राशि एचएम के वेतन से काट ली जाएगी। मवि रतवारा में 4.81 लाख की होगी वसूली: बाजपट्टी प्रखंड के मध्य विद्यालय रतवारा में नवंबर 2025 में हुए निरीक्षण के दौरान गंभीर अनियमितताएं उजागर हुई थीं। जांच में पाया गया कि निरीक्षण के दिन विद्यालय में मात्र 54 छात्र उपस्थित थे, जबकि ई-शिक्षा कोष में 703 छात्रों को लाभांवित दिख...