संवाददाता, दिसम्बर 20 -- उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के खजनी क्षेत्र के एक सरकारी स्कूल का कथित वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में स्कूल की प्रधानाध्यापिका और रसोइया के बीच जमकर मारपीट होती दिख रही है। यह मारपीट बच्चों के सामने हो रही है। बच्चे सन्न होकर सब कुछ देख रहे हैं। वीडियो में पीछे से एक महिला की आवाज सुनाई पड़ रही है जो लगातार भैया छुड़ाइए, भैया छुड़ाइए कह रही है। वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी धीरेंद्र तिवारी ने खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) खजनी सावन कुमार दूबे को मौके पर पहुंचकर जांच करने और आवश्यक विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए। निर्देश मिलते ही बीईओ खजनी बुधवार को विद्यालय पहुंचे और पूरे मामले की पड़ताल की। मिली जानकारी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.