महाराजगंज, फरवरी 23 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। परिषदीय विद्यालयों के बच्चों के लिए अब मिड-डे मील केवल सरकारी मेन्यू तक सीमित नहीं रहेगा। तिथि भोजन योजना से आप भी अपने घर की खुशियों को सरकारी स्कूलों के चौखट तक पहुंचा सकेंगे। जन्मदिन, शादी की सालगिरह या किसी भी खास मौके पर बच्चों को तिथि भोजन कराकर अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभा सकते हैं। बीएसए ने योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए विशेष पहल शुरू की है। इस योजना में चंदा या राजनीतिक गतिविधियों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। पूरी प्रक्रिया पारदर्शी रखी जाएगी। परिषदीय विद्यालयों में मिड डे मील में बच्चों को तिथि भोजन योजना के तहत मिष्ठान, फल, विशेष पकवान खिलाने के लिए शासन का निर्देश है। टास्क फोर्स की बैठक में डीएम संतोष कुमार शर्मा व सीडीओ महेन्द्र कुमार सिंह ने योजना के प्रभावी क्रियान्वयन पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.