सोनभद्र, अप्रैल 10 -- कोन, हिन्दुस्तान संवाद। विकास खंड कोन में पीएम पोषण योजना के तहत बुधवार को 10 प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों का सोशल ऑडिट किया गया। सोशल ऑडिटर अशोक द्विवेदी व उनकी टीम ने विद्यालयों में भोजन की गुणवत्ता, साफ-सफाई, रसोई की व्यवस्था और पैकेटबंद खाद्य सामग्री की जांच की। निरीक्षण के दौरान द्विवेदी ने रसोइयों को निर्देशित किया कि भोजन की तैयारी और परोसने में पूरी तरह से स्वच्छता का पालन हो। खाद्य सामग्री खुले में न रखी जाए और सभी सामग्री कंटेनरों में बंद करके रखी जाए। साथ ही, अभिभावकों को भी भोजन की गुणवत्ता जांचने और स्वाद परीक्षण के लिए प्रोत्साहित किया गया। टीम ने सबसे पहले प्राथमिक विद्यालय कोन का निरीक्षण किया। इसके बाद खेमपुर, कुसुमदहा, पिंडारी, खेतकटवा, केवलिया, गिधिया, घिचोरवा प्राथमिक और उच्च प्राथमिक और रो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.