रुडकी, मई 19 -- भगवानपुर के सीएमडी इंटर कॉलेज में मिड डे मील के तहत मिला दूध पड़ा-पड़ा एक्पायर हो गया, लेकिन वह बच्चों के ग्लासों तक नहीं पहुंच सका। इसके साथ ही अतिरिक्त पोषाहार के लिए आई धनराशि का भी बंदर बांट कर दिया गया। शनिवार को भगवानपुर खंड शिक्षाधिकारी अभिषेक शुक्ला ने मामले की जांच के बाद कार्रवाई शुरू कर दी है। भगवानपुर के सीएमडी इंटर कॉलेज चुड़ियाला में बच्चों को मिड डे मील के साथ दूध और अतिरिक्त पोषाहार नहीं मिल रहा था। मामले की शिकायत के बाद खंड शिक्षाधिकारी ने शनिवार शाम को मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल की तो वहां एक्सपायर दूध के पैकेट मिले थे। उन्होंने कक्षाओं में मौजूद बच्चों से मिड डे मील के साथ दूध और अतिरिक्त पोषाहार मिलने के बारे में पूछा तो बच्चों ने इससे साफ इंकार कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.