औरंगाबाद, फरवरी 7 -- कुटुंबा प्रखंड के मिडिल स्कूल दुधमी का एमडीएम पानी के बिना बंद है। पानी के अभाव में शुक्रवार को यहां खाना नहीं बना और पेयजल की भी समस्या रही। पानी के लिए शिक्षकों व छात्रों को विद्यालय से बाहर की राह देखनी पड़ी। जानकारी के अनुसार इस विद्यालय के एमडीएम का संचालन नवीनगर प्रखंड से होता है। माली थाना क्षेत्र में पड़ने वाला दुधमी गांव कुटुंबा प्रखंड की सीमा में आता है पर विद्यालय से जुड़ी गतिविधियों का संचालन नवीनगर से होता है। विद्यालय के बोर्ड पर भी मिडिल स्कूल दुधमी नवीनगर लिखा हुआ है। विद्यालय परिसर में ही आंगनबाड़ी केंद्र भी चलता है। यहां एक पुराना चापाकल था जो भूजल स्तर खिसक जाने के कारण नहीं चलता है। आंगनबाड़ी केंद्र के समीप के हाथी मुंडा चापाकल से विद्यालय का भी काम चल रहा था। चापाकल में खराबी आ गई जिसके चलते यह बंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.