नई दिल्ली, मार्च 21 -- टेक कंपनी मोटोरोला का नया मिडरेंज फोन Motorola Edge 60 Fusion जल्द ही भारत में लॉन्च होने वाला है। इस स्मार्टफोन का लैंडिंग पेज शॉपिंग वेबसाइट Flipkart पर लाइव हो चुका है, जिससे इसके जल्द मार्केट में आने का कन्फर्मेशन मिला है। हालांकि, अभी तक इसकी कीमत और लॉन्च डेट को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। फ्लिपकार्ट पर जारी टीजर से सामने आया है कि Motorola Edge 60 Fusion में क्वॉड-कर्व्ड डिस्प्ले मिलेगा, जिसे 'true colours hit different' टैगलाइन के साथ प्रमोट किया जा रहा है। यह संकेत देता है कि फोन में शानदार व्यूइंग एक्सपीरियंस मिलेगा। इसके अलावा, डिवाइस को IP68/69 रेटिंग और AI फीचर्स से लैस किया जाएगा। फिलहाल, अन्य जानकारी का खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन आने वाले दिनों में नए अपडेट्स मिलने की उम्मीद है। यह भी पढ़ें-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.