नोएडा, दिसम्बर 10 -- नोएडा, संवाददाता। परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों के पोषण स्तर बेहतर बनाने के लिए अतिरिक्त पोषक आहार उपलब्ध कराया जाएगा। नई व्यवस्था के तहत हर गुरुवार छात्रों को गुड़-तिल-मूंगफली की गजक, चौलाई या बाजरे का लड्डू अथवा भुना चना दिया जाएगा। मार्च के आखिरी सप्ताह तक यह व्यवस्था लागू हो जाएगी। मिडडे मील योजना के तहत मिलने वाले नियमित भोजन के अलावा यह अतिरिक्त आहार फ्लैक्सी फंड के माध्यम से उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए मिडडे मील प्राधिकरण के निदेशक की ओर से बीएसए को सर्कुलर भेजा गया है। सर्कुलर में स्पष्ट किया गया है कि केंद्र सरकार द्वारा पीएम पोषण योजना में निर्धारित बजट की उपलब्धता के अनुसार कुल बजट के छह प्रतिशत हिस्से का उपयोग फ्लैक्सी फंड के रूप में किया जाएगा। इसी मद से परिषदीय स्कूलों के बच्चों को पौष्टिक खा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.