महाराजगंज, फरवरी 7 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम के अंतर्गत मिठौरा ब्लाक में शिक्षा व्यवस्था को नई दिशा मिलने जा रही है। नीति आयोग ने मिठौरा ब्लॉक के लिए 1 करोड़ 10 लाख 11 हजार की शिक्षा परियोजना को स्वीकृति प्रदान की है। इससे ब्लाक क्षेत्र के 23 विद्यालय डिजिटल होंगे और 3235 छात्र-छात्राएं सीधे तौर पर लाभान्वित होंगी। इस महत्वाकांक्षी परियोजना का उद्देश्य ग्रामीण और शहरी शिक्षा के बीच के अंतर को समाप्त करना है। डीएम संतोष कुमार शर्मा के मार्गदर्शन में तैयार की गई इस योजना के तहत मिठौरा विकासखंड के 23 परिषदीय विद्यालयों को नीति आयोग के मापदंडों के अनुरूप डिजिटल रूप से संतृप्त किया जाएगा। इनमें 14 प्राथमिक, 3 उच्च प्राथमिक तथा 6 कम्पोजिट विद्यालय शामिल हैं, जिससे कुल 3235 छात्र-छात्राएं लाभान्वित होंगे। परियोजना के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.