मैनपुरी, अक्टूबर 8 -- दीपावली के त्योहार से पहले मिलावट रोकने के लिए खाद्य विभाग ने छापेमारी शुरू कर दी है। बुधवार को सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय डॉ श्वेता सैनी के नेतृत्व में छापेमारी अभियान चलाया गया। खाद्य टीम ने औडेन्य मंडल स्थित कृष्णा ढाबा का निरीक्षण किया और एक पनीर व एक मिश्रित दूध का नमूना संग्रहित किया। यहां काफी मात्रा में एक्सपायरी डेट का मसाला नष्ट कराया गया। खाद्य टीम ने घिरोर स्थित दीपू विश्वास की मिठाई निर्माण इकाई का निरीक्षण किया। यहां से एक मिल्क केक व एक पेड़ा का नमूना लिया। लगभग 50 किलो दूषित मिठाई नष्ट करा दी गई। घिरोर स्थित जैन मिष्ठान भंडार से खोआ का नमूना लिया और सुधार के लिए नोटिस जारी किया जा रहा है। शंभू दयाल मिष्ठान भंडार से रंगीन छेना रसगुल्ला का एक नमूना लिया। मंसाराम मिष्ठान भंडार पर सफाई व्यवस्था ठीक पाई गई...