छपरा, जनवरी 10 -- परसा,एक संवाददाता। स्थानीय परसा बाजार के शिव मंदिर समीप स्थित एक प्रसिद्ध मिठाई दुकान (पीड़िकिया दुकान) से गत दिन हुई चोरी के मामले में पुलिस ने सक्रिय कार्रवाई करते हुए दो चोरों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए चोरों से सघन पूछताछ की गई और उनके पास से दुकान से चोरी किए गए खोया,डालडा, चीनी वगैरह मिठाई बनाने की अन्य सामग्री भी बरामद किया गया।पूछताछ के बाद दोनों को शनिवार की दोपहर बाद जेल भेजा गया।थानाध्यक्ष ओमप्रकाश ने बताया कि पकड़े गए चोरों में शंकरडीह निवासी नीरज साह का पुत्र सन्नी कुमार और सैदपुर निवासी स्व.भवानी साह का पुत्र रवि कुमार शामिल हैं।मालूम हो कि गुरुवार की मध्य रात्रि बाद दुकान के वेंटिलेटर से दुकान से हुई चोरी की घटना के बाद मां विंध्यवासिनी स्वीट्स के मलिक शंकरडीह निवासी जगदीश प्रसाद ने थाने में शिकायत दर्ज कर...