प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 5 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। शहर में चौक के पास शनिवार सुबह विद्युत शॉर्ट सर्किट से मिठाई की दुकान में आग लग गई। मिठाई के साथ ही वहां रखे घी-तेल भी आग की चपेट में आ गए। सूचना पर पहुंचे फायर ब्रिगेड कर्मियों ने आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक दुकान में रखे 80 हजार रुपये नकद के साथ ही लाखों का सामान जलकर राख हो गया था। चौक ठठेरी बाजार निवासी विजय कुमार सिंह की मिठाई की दुकान है। शनिवार सुबह करीब पांच बजे आसपास के लोगों ने फोन कर दुकान में आग लगने की सूचना दी। विजय के परिवार के लोग भागकर मौके पर पहुंचे तो पूरी दुकान में आग फैल चुकी थी। मोहल्ले के लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुचे फायर ब्रिगेडकर्मियों ने देर तक मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक दुकान में रखी मिठाई के साथ बूंदी की बोरियां, तेल, घी के डिब्बे और आल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.