कटिहार, अप्रैल 10 -- बारसोई, निज प्रतिनिधि बुधवार को बारसोई नगर पंचायत स्थित शुभम सिंह चौक के निकट एक मिठाई दुकान के कारखाना में आग लगने और एक गैस सिलेंडर फटने से अफरा-तफरी मच गयी। गैस सिलेंडर फटने से कोई हताहत नहीं हुआ। घंटे भर की मशक्कत के बाद दमकल कर्मी ने आग पर काबू पा लिया। घटना की सूचना स्थानीय वार्ड पार्षद प्रतिनिधि दुलाल चंद्र शाह ने अंचल पदाधिकारी को दी तथा तुरंत दमकल कर्मी को घटनास्थल पर पहुंचने की मांग की। दमकल कर्मी की काफी मशक्कत के बाद एक घंटे में आग पर काबू पा लिया गया। बता दे की शुभम सिंह चौक के निकट मिठाई दुकान के छत के ऊपर मिठाई बनाने का कारखाना है। जिसमें मिठाई बनाया जा रहा था। इसी बीच अचानक गैस सिलेंडर में आग लग गई। देखते ही देखते विकराल रूप लेने लगा। मिठाई बना रहे कर्मी वहां से भाग खड़ा हुआ। थोड़ी देर में गैस सिलेंडर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.