मुरादाबाद, नवम्बर 30 -- मुरादाबाद। अप्रैल से लेकर अक्टूबर तक की रिपोर्ट में 586 कुल नमूने लिए गए। इसमें 79 नमूने फेल हुए हैं। इसमें 11 ऐसे नमूने मिले जो अनसेफ पाए गए। विशेष मौकों पर और आम दिनों में चलने वाले अभियान में मिलावटी खाद्य सामग्री की पुष्टि हो चुकी है। सहायकआयुक्त खाद्य राजवंश प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि मिलावट रोकने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। मिठाई भी मिलावटी बिक रही तो तेल मसाले भी सुरक्षित नहीं। हल्दी, धनिया मिर्चा पाउडर में खतरनाक रंग मिलाए जाते हैं जो सेहत के लिए घातक हैं। इसके अलावा खाद्य तेल भी मिलावटी बिक रहा है। कई बार पूर्व में इसका खुलासा हुआ है। खाद्य विभाग के फेल नमूनों में दूध, दही, पनीर सभी के नमूने फेल हुए हैं। आमतौर पर दूध और इससे बने पदार्थों के नमूने ज्यादा लिए जाते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...