नई दिल्ली, फरवरी 15 -- कुछ साल पहले तक बिहार क्रिकेट संघ यानी बीसीए का कोई वजूद नहीं था। बिहार के खिलाड़ी दर-दर की ठोकरें खाते फिरते थे। उनके पास बिहार को छोड़ने के अलावा कोई विकल्प नहीं हुआ करता था, लेकिन अब ऐसा नहीं है। वैभव सूर्यवंशी जैसे सितारे का वैभव पूरी दुनिया देख चुकी है। बिहार की टीम रणजी ट्रॉफी के प्लेट ग्रुप से एलीट ग्रुप में प्रवेश कर गई है। इसकी पटकथा लिखने वाले कोई और नहीं, बल्कि बिहार की राजनीति के धुरंधर और बिहार क्रिकेट संघ के पूर्व अध्यक्ष राकेश तिवारी हैं। बात साल 2017 से शुरू होती है, जब लोढ़ा समिति की सिफारिशों के बाद सुप्रीम कोर्ट ने उस साल आदेश दिया था कि हर राज्य का एक राज्य क्रिकेट संघ होना चाहिए। उसके बाद बिहार का क्रिकेट फिर से वजूद में आया। 2019 में राकेश तिवारी बीसीए के बॉस बने। 6 साल उनका कार्यकाल रहा। अब उन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.