रामपुर, नवम्बर 23 -- क्षेत्र के ग्राम धनेली पूर्वी से जटपुरा जाने वाले मार्ग पर रविवार को मिट्टी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार मां बेटे को रौंद दिया। हादसे में मां की मौके पर मौत हो गई वहीं, पुत्र घायल हो गया। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर फरार हो गया। सूचना पाकर पहुंचे परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ने की मांग करते हुए पांच घंटे तक हंगामा किया। ट्रैक्टर-ट्रॉली को हिरासत में लेने के बाद परिजनों ने शव को उठने दिया। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हादसा क्षेत्र के ग्राम धनेली पूर्वी से जटपुरा जाने वाले मार्ग पर हुआ। क्षेत्र के ग्राम कृपया पांडे निवासी अनिल पांडे अपनी 60 वर्षीय मां विदई पांडे को लेकर मिलक से गांव जा रहे थे। इसी दौरान मिट्टी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनकी ब...