लखनऊ, मई 12 -- ठाकुरगंज के भूंहर पुल पर सोमवार सुबह मिट्टी लदा डंपर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गया। डंपर की मिट्टी के नीचे दबकर सड़क किनारे सो रहे एक युवक की मौत हो गई। अभी तक उसकी पहचान नहीं हो पाई है। वहीं, हादसे के बाद ड्राइवर डंपर छोड़कर भाग निकला। पुलिस के मुताबिक, सोमवार सुबह माल से पारा की तरफ मिट्टी लदा डंपर जा रहा था। सुबह पांच बजे तेज रफ्तार डंपर दुबग्गा तिराहे से मुड़कर कानपुर रोड स्थित भूंहर पुल के पास अनियंत्रित होकर डंपर पलट गया। इस बीच पुल के किनारे फुटपाथ पर सो रहा एक युवक डंपर की मिट्टी के नीचे दब गया। वहीं, पास में सो रहे कुछ अन्य व्यक्ति भाग खड़े हुए। पुलिसकर्मियों ने मिट्टी हटाकर उसे बाहर निकालकर अस्पताल भेजवाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर ठाकुरगंज श्रीकांत राय के मुताबिक मृत व्यक्ति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.