हमीरपुर, जनवरी 4 -- हमीरपुर, संवाददाता।अवैध मौरंग-मिट्टी खनन की शिकायत करने वाले युवक को दबंगों ने 31 दिसंबर की रात दबंगों ने बंधक बनाकर पीटा। उसकी बाइक और मोबाइल तोड़कर फेंक दिया। पीड़ित ने थाने में तहरीर भी दी, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। जिसके बाद पीड़ित युवक ने वीडियो बनाकर वायरल किया और कार्रवाई न होने पर आत्मदाह करने की चेतावनी दी। पुलिस का कहना है कि युवक स्वयं दूसरे पक्ष से लिखित रूप से समझौता कर चुका है। थाना सिसोलर के चांदीकला गांव निवासी सौरभ ने वायरल वीडियो में थाना पुलिस पर अवैध खननकर्ताओं के साथ मिलकर उसे प्रताड़ित करवाने का आरोप लगाया। उसका कहना है कि पुलिस की शह पर 31 दिसंबर की रात उसके ऊपर हमला किया गया। मारपीट करने वालों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। उसकी जानमाल को खतरा बना हुआ है। वह लगातार अवैध मौरंग-मिट्टी खनन की शिकायत ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.