गंगापार, जनवरी 27 -- लालगोपालगंज, हिन्दुस्तान संवाद। नवाबगंज थाना क्षेत्र के शृंग्वेरपुर चौकी अंतर्गत मटियारा गांव के समीप मंगलवार शाम छह बजे एक दर्दनाक हादसे में 14 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। ईंट भट्ठे पर मिट्टी मिक्सर करने वाली मशीन के बेल्ट में फंसने से किशोर की मौके पर ही जान चली गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार जनपद प्रतापगढ़ के अस्तवा मानगढ़, कुंडा निवासी बबलू अपने परिवार के साथ उक्त ईंट भट्ठे पर ईंट पथाई का कार्य करता है। भट्ठे के पास झुग्गी के समीप मंगलवार शाम को जेसीबी के माध्यम से मिट्टी मिक्सर मशीन में मिट्टी डाली जा रही थी। इसी दौरान बबलू का 14 वर्षीय पुत्र विवेक कुमार सरोज मशीन के पास खड़ा था। अचानक उसका हाथ मशीन के बेल्ट में फंस गया, जिससे वह ...