गाजीपुर, जून 27 -- जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के हमीदपुर में खेत से मिट्टी निकलवाने को लेकर दो पक्षों में विवाद बढ़ गया। इस दौरान एक पक्ष ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। दो लोग घायल हो गए। बाद में घर पर पहुंचकर सीसीटीवी कैमरे को भी हमलावरों ने तोड़ दिया। पुलिस ने छह लोगों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई है। पीड़ित सुनील कुमार ने बताया कि 24 जून को शाम वह अपने खेत में मिट्टी निकलवा रहा था। जिसकी उसे प्रशासन से अनुमति प्राप्त थी। उसी दौरान गांव के ही सुरेन्द्र, रमावती, सरिता, नेहा, पुष्पा एवं बाहर से आए अजीत निवासी मेड़ना, चन्दौली ने अपशब्दों को प्रयोग करते हुए हमला कर दिया। शोर मचाने पर पिता चेखुरी राम और भाई राजधानी मौके पर पहुंचे। हमलावरों ने उनके भाई को भी पीटा। आसपास के ग्रामीणों ने किसी तरह उन्हें बचाया। आरोप है। बाद में हमलावर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.