लखीसराय, सितम्बर 14 -- लखीसराय। जिले के सबसे बड़े प्रखंड सूर्यगढ़ा में किसानों को खेतों की मिट्टी की जांच का कार्य यहां नहीं होने से कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। यह ऐसा प्रखंड है जिसमें 24 पंचायत तथा 4 पंचायतों को मिलाकर एक नगर परिषद का क्षेत्र भी है। जानकारी के अनुसार 80 प्रतिशत से ज्यादा आबादी किसानों की है। ये कृषि और पशुपालन कार्य से जुड़े हुए हैं। भौगोलिक दृष्टि से प्रखंड में टाल, दियारा और मैदानी भाग है। जंगल और पहाड़ियां भी हैं। यहां की मिट्टी में उर्वरा शक्ति है। स्थिति यह है कि प्रखंड में किसानों के खेतों की मिट्टी के कार्य में गंभीरता नहीं बरती जाती है। इससे यहां के किसान नई किस्म की फसल का उत्पादन नहीं कर पाते हैं। करीब 7 साल पहले प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित बाल विकास परियोजना कार्यालय के निकट प्रखंड स्तरीय मिट्टी जांच प्रयोगशा...