साहिबगंज, मई 21 -- साहिबगंज। किसानों को मिट्टी जांच करवाकर खेतीबारी करने से कई फायदे हो रहे हैं। मुख्यत: किसानों को समय पर अपने खेत की उवर्रकता क्षमता का पता चल पा रहा है। जांच रिपोर्ट के मुताबिक खेती करने से फसल की उत्पादन क्षमता भी बढ़ रही है। इससे किसान को आर्थिक लाभ हो रहा है। क्षेत्र के किसानों का कहना है कि पहले आमतौर पर बिना मिट्टी जांच कराए ही खेती की जाती थी। इससे किसानों को अपने खेत की उर्वरकता क्षमता का पता नहीं चल पाता था। यह भी पता नहीं चल पाता था कि उनका खेत किस मौसम और फसल के लिए उपयुक्त है। इससे कई बार किसानों को खेतीबारी में भारी नुकसान भी उठाना पड़ता था। अब मिट्टी जांच रिपोर्ट के आधार पर कृषि वैज्ञानिक किसानों को समय पर खेतीबारी के लिए उचित सलाह दे रहे है। बड़ी बात यह है कि संबंधित किसान के खेत में जैविक या रसायनिक कौन खाद ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.