रायबरेली, फरवरी 19 -- हरचंदपुर (रायबरेली) संवाददाता। मिट्टी के बर्तन बनाकर परिवार चलाने वाले निरक्षर व्यक्ति को जीएसटी विभाग से एक करोड़ 25 हजार 297 रुपए का नोटिस मिला है। नोटिस मिलने के बाद अब परिवार में हड़कंप मचा है। मूलरूप से कस्बे के रघुवीरगंज बाजार निवासी मुस्लिम कुम्हार मो. शहीद पुत्र स्व. मदार बक्श मिट्टी के बर्तन, कुल्हाड़, खिलौने आदि बनाने का पुश्तैनी काम करता है। अभी हाल में केंद्रीय माल एवं सेवा कर एवं केंद्रीय उत्पाद शुल्क वैशाली प्रभा मंडल हाजीपुर द्वारा डाक से मो. शहीद के नाम एक करोड़ 25 हजार 297 रुपये का नोटिस भेजा गया है। मो. शहीद का कहना है कि उन्हें साजिशन धोखाधड़ी का शिकार बनाया गया है। उनका पैन कार्ड नंबर वहां तक कैसे पहुंचा इसकी जानकारी नहीं है। पुश्तैनी काम-धंधे के अलावा अन्य कोई व्यावसायिक कार्य नहीं किया जाता हैं। पार्...