कौशाम्बी, अक्टूबर 13 -- सोमवार को ओसा से कलक्ट्रेट आते समय रास्ते में पाता में सड़क किनारे मिट्टी के बर्तन बनाती बच्चियों पर डीएम की नजर पड़ी। उन्होंने गाड़ी रुकवाई और बच्चियों व उनके अभिभावकों से संवाद कर उन्हें शिक्षा के महत्व के बारे में जागरूक करते हुए विद्यालय जाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने मौके पर उपस्थित उप जिलाधिकारी, मंझनपुर सुखलाल प्रसाद वर्मा को निर्देशित किया कि संबंधित अधिकारी से समन्वय स्थापित कर इन बच्चियों का प्रवेश कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, मंझनपुर अथवा राजकीय आश्रम पद्धति बालिका विद्यालय भरसवां में सुनिश्चित कराया जाए। ताकि यह बच्चियां शिक्षा से वंचित न रहें। निर्देश का उद्देश्य बालिकाओं को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना एवं उनके उज्जवल भविष्य का निर्माण करना है। डीएम की इस पहल की लोगों ने सराहना की।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.