अलीगढ़, फरवरी 9 -- मोकमपुर में जांच की सूचना पर माफिया जेसीबी व ट्रैक्टर-ट्रॉलियां लेकर हुए फरार n जांच टीम ने मौके पर पहुंच अवैध खनन की जा रही भूमि की नापतौल की n जांच रिपोर्ट के बाद अवैध खनन माफियाओं पर होगी सख्त कार्रवाई दादाें, संवाददाता। क्षेत्र के गांव मोकमपुर में सरकारी जमीन से मिट्टी के अवैध खनन की खबर बीते शनिवार को हिंदुस्तान अखबार ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो के आधार पर प्रकाशित की थी। इसी खबर का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों ने रविवार को खनन अधिकारी सुरेंद्र सिंह व नायब तहसीलदार अतरौली मयंक गोयल, कानूनगाे देवेंद्र कटारा, लेखपाल गौरव शर्मा के साथ मौके पर जाकर जांच की गई। इस मामले में अधिकारियों द्वारा जांच की जानकारी होने पर खनन माफिया जेसीबी और ट्रैक्टर लेकर मौके से फरार हो गए। अवैध खनन की जांच को पहुंची टीम ने मौके पर ...