बरेली, अक्टूबर 9 -- दीपावली पर घर की पुताई करने के लिए मिट्टी खोदने गई सगी बहनों पर मिट्टी की ढांग गिर गई। जिसमें दबकर छोटी बहन की मौत हो गई। बड़ी बहन गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फरीदपुर के सब्बदलपुर गांव में बुघवार को महिपाल सिंह यादव की बेटी प्रियंका(11) अपनी बड़ी बहन शिवानी के साथ घर की पुताई करने के लिए मिट्टी खोदने गई थी। इस दौरान मिट्टी की ढांग किशोरियों पर गिर गई। दोनों ढांग में दब गई। आसपास खेल रहे बच्चों ने ग्रामीणों को सूचना दी। ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने मिट्टी के ढेर को हटाकर दोनों किशोरियों को बाहर निकाला। इस दौरान प्रियंका की मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायल शिवानी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रियंका अपने आठ भाई बहनों में सबसे छोटी थी। दिवाली की खुशियां मातम में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.