धनबाद, नवम्बर 5 -- धनबाद, झरिया हिटी सतगुरु नानक प्रगट्या, मिटी धुंध जग चानन होया, कल तारण गुरुनानक आया... जो बोले सो निहाल सत् श्री आकाल... कुछ ऐसे ही उद्घघोषों से पूरा शहर गुंजायमान हुआ। झरिया से लेकर धनबाद तक गुरु के जयकारे से गगन गुंजायमान हुआ। सबद गायन, नगर कीर्तन के साथ-साथ गतका पार्टी के हैरतअंगेज करतब। गुरुनानक देव जी के 557वां प्रकाश पर्व की पूर्व संध्या पर दिव्य शोभायात्रा निकली तो शहर ठीठक गया। झरिया से निकली शोभायात्रा धनसार, बस्ताकोला, शक्ति मंदिर के रास्ते पुराना बाजार पानी टंकी, जेपी चौक होते हुए बड़ा गुरुद्वारा पहुंची। यहां कमेटी के सदस्यों ने स्वागत किया। शोभायात्रा की शुरुआत मंगलवार को झरिया कोयरीबांध गुरुद्वारा से हुई। यहां दोपहर में पंज प्यारे के साथ भव्य नगर कीर्तन निकाला गया। इसमें काफी संख्या में सिख संगत शामिल हुई।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.