नई दिल्ली, जनवरी 8 -- ऑस्ट्रेलियाई स्टार तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप यानी WTC के इतिहास के दूसरे सबसे सफल गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने WTC में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले गेंदबाजों की सूची में हमवतन पैट कमिंस को पछाड़ दिया है। स्टार्क के ऊपर इस लिस्ट में एकमात्र गेंदबाज उन्हीं के देश के हैं। इंग्लैंड के खिलाफ एशेज सीरीज को ऑस्ट्रेलिया ने 4-1 से अपने नाम किया। स्टार्क ने ऑस्ट्रेलिया की जीत में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने 5 मैच की इस सीरीज में कुल 31 विकेट चटकाए। इस धाकड़ परफॉर्मेंस के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया। यह भी पढ़ें- LIVE: गायकवाड़ ने ठोका शतक, पांड्या-जितेश के दम पर बड़ोदा 400 के करीब मिचेल स्टार्क इन 31 विकेट के साथ WTC इतिहास के दूसरे सबसे सफल गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने WTC में अभी त...