नई दिल्ली, मार्च 9 -- न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर डेरिल मिचेल ने रविवार को आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 फाइनल में शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने दुबई के मैदान पर मुश्किल हालात में भारत के खिलाफ अर्धशतकीय पारी खेली। मिचेल ने 101 गेंदों में 63 रन बनाए, जिसमें तीन चौके शामिल हैं। यह मिचेल के वनडे करियर का सातवां अर्धशतक है। उन्होंने फिफ्टी जड़कर कीर्तिमान रचा है। 33 वर्षीय प्लेयर ने रिकी पोंटिंग के एक स्पेशल क्लब में एंट्री मारी है। दरअसल, मिचेल आईसीसी वनडे नॉकआउट में भारत के खिलाफ दो बार 50 प्लस पारी खेलने वाले पांचवें क्रिकेटर बन गए हैं। मिचेल के अलावा ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान पोटिंग, श्रीलंका के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज महेला जयवर्धने, न्यूजीलैंड के धाकड़ क्रिकेटर केन विलियमसन और कंगारू बैटर स्टीव स्मिथ ने भी भारत के विरुद्ध दो-दो बार पचास प्लस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.