नवादा, दिसम्बर 9 -- रजौली। निज संवाददाता कोडरमा-तिलैया रेलवे लाइन परियोजना में कार्यरत एक मिक्सर मशीन पलटने से एक मजदूर की मौत हो गयी। वहीं घटना में घायल एक अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे रेफर कर दिया गया है। घटना रविवार की रात करीब दस बजे रजौली थाना क्षेत्र के परतौनिया की बतायी जाती है। मृतक की पहचान 27 वर्षीय मजदूर टकलू भुइयां के रूप में की गयी है। वहीं घायल मजदूर की पहचान रविवार सरविंद कुमार के रूप में की गयी है। दोनों झारखंड के चतरा जिले के रहने वाले बताये जाते हैं। घटना के बाद दोनों को कोडरमा अस्पताल ले जाया गया। जहां टकलू भुइयां को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि सरविंद कुमार को रांची रिम्स रेफर कर दिया गया है। दोनों वेल्डर का काम करते थे। नरसिंग कंस्ट्रक्शन करा रही काम कोडरमा-तिलैया रेलवे लाइन परियोजना का काम नरसिंग कंस्ट्रक...