गोपालगंज, जनवरी 9 -- गोपालगंज,नगर प्रतिनिधि। जिले के फुलवरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत माड़ीपुर-भोरे मुख्य पथ पर विगत तीन जनवरी को दो बाइक की टक्कर में गंभीर रूप से घायल ट्रक चालक की गुरुवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान पश्चिम चंपारण जिले के पिपरासी थाना क्षेत्र के श्रीपत नगर गांव निवासी छेदी कुशवाहा के 43 वर्षीय पुत्र ओमप्रकाश के रूप में की गई है। ट्रक चालक की मौत की सूचना मिलने के बाद फुलवरिया थाना की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मॉडल सदर अस्पताल, गोपालगंज भेज दिया। जहां डॉक्टरों की टीम ने पोस्टमार्टम के बाद शव पुलिस की मौजूदगी में परिजनों को सौंप दिया। घटना के संबंध में बताया गया कि ओमप्रकाश ट्रक चालक था। वह तीन जनवरी को किसी काम से अपना ट्रक लेकर माड़ीपुर-भोरे मुख्य पथ की ओर गया था। ट्रक खड़ी करने के बा...