मुजफ्फरपुर, मार्च 17 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के माड़ीपुर स्थित हमजा कॉलोनी से सोमवार अहले सुबह ई-रिक्शा चोरी कर ली गई। मामले में पीड़ित वाहन मालिक बक्सी कॉलोनी निवासी नोशाद अहमद शेख ने थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। इसमें अज्ञात पर ई-रिक्शा चोरी करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने आवेदन में बताया है कि 16 मार्च की रात वह ई-रिक्शा खड़ी कर सोने के लिए घर चला गया। सुबह पहुंचा तो ई-रिक्शा गायब थी। काफी खोजबीन ने बाद भी उसका पता नहीं चला है। इधर, थानेदार जयप्रकाश सिंह ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। चोरों की पहचान के लिए आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है। मामले में पुलिस ने दो संदिग्धों को उठाया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.