पटना, फरवरी 12 -- सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को पेंशन और अन्य समस्याओं के लिए अब पुलिस अधिकारियों के कार्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। समस्याओं के निराकरण के लिए हर महीने के दूसरे गुरुवार को जिले के पुलिस केंद्र में सेमिनार का आयोजन होगा। सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी सेमिनार में शामिल होकर वरीय पुलिस अधिकारियों के सामने अपनी समस्या रख सकेंगे। रेंज आईजी पटना जितेंद्र राणा ने इस संबंध में पटना एसएसपी और नालंदा एसपी पुलिसकर्मियों की समस्या को सुन निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। पहले तक सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को पेंशन शुरू करने सहित अन्य सेवांत लाभ के लिए पुलिस अधिकारियों के कार्यालय में भटकना पड़ता था। सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों की समस्याओं को लेकर गुरुवार को आईजी कार्यालय में विशेष गोष्ठी का आयोजन किया गया। रेंज आईजी जितेंद्र राणा की अध्यक्ष...