कोडरमा, फरवरी 18 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान टीम पवित्र माह-ए-रमजान की शुरुआत गुरुवार से हो गई। बुधवार की शाम चांद दिखने की तस्दीक होते ही क्षेत्र में खुशी और आध्यात्मिक उत्साह का माहौल छा गया। लोगों ने एक-दूसरे को रमजान की मुबारकबाद दी और मस्जिदों में विशेष नमाज तरावीह अदा की गई। पूरे क्षेत्र में इबादत, संयम और सेवा भाव की भावना स्पष्ट रूप से देखी जा रही है। रमजान को लेकर मस्जिदों में पहले से ही व्यापक तैयारियां कर ली गई थीं। साफ-सफाई, रोशनी, पेयजल, पंखा और बिजली की समुचित व्यवस्था की गई है ताकि रोजेदारों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। नमाजियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए अतिरिक्त चटाइयों की भी व्यवस्था की गई है। जामा मस्जिद के इमाम मुफ्ती अमीरुद्दीन मिस्बाही ने अपने संबोधन में कहा कि रमजान बरकत, रहमत और मगफिरत का महीना है। उन्होंने कहा कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.