मऊ, मार्च 12 -- मऊ। माहे रमजान खुदा की बेपनाह रहमतों के साथ तमाम लोगों के लिए रोजगार के मौके भी लाया है। खुदा की बारगाह में सजदा और हाजिरी लगाने के साथ ही तमाम रोजेदार ऐसे भी हैं, जिनके लिए रमजान माह रोजी रोजगार का सबब भी बना हुआ है। किसी की इस कमाई से ईद होगी तो किसी के लिए रमजान की कमाई कई महीनों के लिए घर चलाने भर का निकलेगा। माहे रमजान की शुरुआत के साथ ही ईद की तैयारियों और सहरी-इफ्तार की जरूरत से जुड़ी तमाम दुकानें चौक, चौराहों, गली मोहल्लों समेत विभिन्न इलाकों में लग चुकी हैं। ये मौसमी दुकानदार हैं जो सिर्फ और सिर्फ रमज़ान में अस्थायी तौर पर दुकानें लगाकर कमाई करते हैं। वहीं जो स्थाई दुकानदार हैं, रमजान माह में उनके यहां भी काम बढ़ जाने से बड़ी संख्या में कामगारों और कारीगरों को रोजगार मिला हुआ है। खास बात ये कि यह है कि चलती-फिरती द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.