शामली, फरवरी 19 -- पवित्र माहे रमजान का पहला रोजा गुरुवार को अकीदत और उत्साह के साथ रखा गया। सुबह से ही रोजेदारों ने सहरी के बाद रोजा रखा और दिनभर इबादत में मशगूल रहे। देर शाम अजान के साथ रोजा इफ्तार किया गया, जिसके बाद मस्जिदों में तरावीह की नमाज अदा की गई। शहर की प्रमुख मस्जिदों में अकीदतमंदों की अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिली। रमजान के पहले दिन मस्जिदों में विशेष इंतजाम किए गए थे। नमाजियों के लिए साफ-सफाई और रोशनी की बेहतर व्यवस्था की गई। तरावीह की नमाज के दौरान कुरआन-ए-पाक की तिलावत की गई और अमन-चौन की दुआ मांगी गई। बच्चों और युवाओं में भी खासा उत्साह दिखाई दिया। माहे रमजान को लेकर फलों की कीमतों में आया उछाल शामली। रमजान शुरू होते ही फल बाजार में भी रौनक बढ़ गई है। इफ्तार के लिए फल, खजूर और जूस की खरीदारी करने के लिए लोग बाजारों में उमड़...