किशनगंज, जून 12 -- किशनगंज, एक संवाददाता। किशनगंज माहेश्वरी महिला मंडल के द्बारा बुधवार को स्थानीय तेरापंथ भवन के सामने माहेश्वरी महिला मंडल के द्बारा ज्येष्ठ मास की पूर्णिमा के शुभ अवसर पर गर्मी से राहत देने के लिए शरबत पेयजल का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में माहेश्वरी महिला मंडल की अध्यक्ष आंचल झंवर की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रीष्म ऋतु में जुन माह में प्रचंड गर्मी के चलते आने जाने वाले राहगीरों को राहत देने के लिए किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से मधु मुंदड़ा, ललीता मुंदड़ा,सीमा बिहानी, सुचित्रा मुंदड़ा, वंदना मंत्री,रितिका बिहानी, कृष्णा चितलागिंया, संतोष सोमानी, सुबोध माहेश्वरी, मनोज बिहानी आदि माहेश्वरी सभा के सदस्य उपस्थित हुए, इस कार्यक्रम की जानकारी सुबोध माहेश्वरी ने दी।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.