मथुरा, फरवरी 5 -- माहेश्वरी महिला समाज, मथुरा की बैठक में शिप्रा राठी को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया। बैठक का शुभारंभ परंपरानुसार महेश वंदना के साथ किया गया। चुनाव पर्यवेक्षक रेखा माहेश्वरी, पश्चिमी उत्तर प्रदेश संस्थापितअध्यक्ष ने संगठन के नियमों की जानकारी दी। कविता माहेश्वरी ने संगठन को संगठित रखने, आपसी तालमेल की आवश्यकता पर बल दिया। पूजा गोदानी द्वारा अध्यक्ष पद हेतु शिप्रा राठी का नाम प्रस्तावित किया, जिसे नम्रता गांधी ने समर्थन दिया। सर्वसम्मति से खजानी वेलफेयर सोसाइटी की संस्थापिका शिप्रा राठी को माहेश्वरी महिला मंडल, मथुरा की नई अध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा महामंत्री पद पर रुचिता माहेश्वरी, कोषाध्यक्ष पद पर रचना भुराड़िया, संगठन प्रभारी नम्रता गांधी, प्रचार प्रसार मंत्री ऋचा माहेश्वरी का चयन सर्वसम्मति से किया गया। बैठक आभा मा...