आजमगढ़, अक्टूबर 7 -- माहुल, हिन्दुस्तान संवाद। माहुल नगर पंचायत का ऐतिहासिक मेला मंगलवार को है। इस बार माहुल बाजार में 11 स्थानों पर बने पूजा पंडालों में मां दुर्गा की प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। इस मौके बिजली की आकर्षक सजावट की गई है। शरारती तत्वों की ड्रोन एवं सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की जाएगी। सुरक्षा के लिए चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहेगा। वाहनों के रूट भी दोपहर बाद से डायवर्ट रहेंगे। सोमवार को बाहर से आए दुकानदार मेले में अपनी जगह सुरक्षित करने में लगे रहे। अहरौला थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार ने कहा कि मेले में अशांति फैलाने वाले उपद्रवियों की ड्रोन और सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की जाएगी। सुरक्षा के लिए पुलिस के साथ ही पीएसी के जवान भी जगह-जगह तैनात रहेंगे। दोपहर दो बजे से ही वाहनों का रूट डायवर्जन कर दिया जाएगा। अंबारी की तरफ से आने...