गिरडीह, मार्च 22 -- जमुआ, प्रतिनिधि। माहुरी वैश्य समाज की कुल देवी मां मथुरासिनी की पूजा शनिवार को होगी। इसके लिए तैयारी पूरी कर ली गई है। माहुरी वैश्य नवयुवक समिति जमुआ के अध्यक्ष आशीष भदानी ने बताया कि पूजा सुमित कंधवे के निवास पर होगी। सुबह 8 बजे से विधिवत पूजा शुरू होगी। दोपहर में भंडारे का आयोजन किया जाएगा। रात में स्थानीय महिलाओं द्वारा भजन संध्या होगा। रविवार को हवन-पूजन के बाद प्रतिमा विसर्जन किया जाएगा। मौके पर पूजा समिति में अध्यक्ष आशीष भदानी, कोषाध्यक्ष सतीश कुमार, मनीष गुप्ता, राजीव कंधवे चिट्टू, अंकित कंधवे, पंकज कुमार डोली, अमन भदानी, पवन कुमार गुप्ता, दीपक भदानी सहित कई नवयुवक शामिल हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.