गिरडीह, मार्च 11 -- सरिया। सरिया में माहुरी समाज द्वारा आयेजित दो दिवसीय अधिवेशन के दूसरे दिन सोमवार को कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में भारी भीड़ हुई। जिसमें बंगाल के कुछ क्षेत्रों के अलावा गिरिडीह, हजारीबाग, झुमरीतिलैया, धनबाद, परसाबाद, बिरनी, सरिया, ईसरी बाजार, कोयरीडीह, पालगंज, बागोडीह समेत कई स्थानों के स्वजातीय शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत में एफसीआई रोड स्थित शौण्डिक धर्मशाला से प्रभात फेरी निकाली गई। जिसमें हजारों की संख्या में लोगों ने भागीदारी की। प्रभात फेरी विवेकानन्द रोड, गणेश मंदिर रोड, थाना रोड, स्टेशन रोड होते वापस धर्मशाला पहुंची। इस दौरान धार्मिक भजनों पर लोग जमकर झूमे। वहीं धर्मशाला पहुंचने पर सबसे पहले कार्यकारणी की बैठक हुई। जिसमें तमाम पदाधिकारियों ने अपनी बातें रखी। इसके बाद नवयुवक समिति का कार्यक्रम हुआ। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.