देवघर, जनवरी 10 -- मारगोमुंडा,प्रतिनिधि। प्रखंड कार्यालय के सभागार में शनिवार को प्रखंड प्रमुख जुलेखा बीबी और बीडीओ शशि संदीप सोरेन की संयुक्त अध्यक्षता में आगामी मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन कार्यक्रम 2026 के सफल क्रियान्वयन के लिए प्रखंड टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान बीडीओ ने बताया कि एमडीए कार्यक्रम 10 फरवरी से 25 फरवरी 2026 तक चलाया जाएगा। इस कार्यक्रम के तहत फाइलेरिया से बचाव के लिए प्रीवेंटिव डोज उम्र के अनुसार एल्बेंडाजोल और डीइसी की गोली खिलाई जाएगी। मौके पर बीपीएम रत्नेश कुमार ने बताया कि मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन एमडीए एक सार्वजनिक स्वास्थ्य रणनीति है। जहां किसी बीमारी जैसे फाइलेरिया को खत्म करने के लिए एक क्षेत्र की पूरी आबादी को, चाहे वे बीमार हों या नहीं, एक साथ सुरक्षित और प्रभावी दवाएं दी जाती हैं। जिसका उद्देश्य...