पाकुड़, दिसम्बर 29 -- मास्टर सोबरान मांझी पुस्तकालय पाकुड़ द्वारा वर्ष 2025 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पाठकों के सम्मान समारोह का आयोजन डायट भवन पाकुड़ में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उपायुक्त मनीष कुमार एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी अनीता पुरती ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर उपायुक्त ने उपस्थित सभी पाठकों एवं प्रतिभागियों को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस प्रकार की पहल जिले में पठन-संस्कृति, अनुशासन एवं लक्ष्य के प्रति समर्पण को मजबूती प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि पुस्तकालय केवल पुस्तकों का संग्रह नहीं, बल्कि एक सशक्त शैक्षणिक एवं सामाजिक इकोसिस्टम है, जहां से युवाओं के सपनों को सही दिशा मिलती है। उपायुक्त ने कहा कि पुस्तकालयों में बिताया गया समय जीवन का अत्यंत महत्वपूर्ण और यादगार काल होता है। यहां प्रतियोग...