पलामू, जून 6 -- मेदिनीनगर। पलामू जिला केंद्रीय पुस्तकालय परिसर में गुरुवार को पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विशेष कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में कार्य कर रहे डॉ. कौशल किशोर जायसवाल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत किया। कार्यक्रम की शुरुआत पौधारोपण से हुई, जहां दर्जनों पुस्तकालय सदस्यों ने पौधा लगाए। इसके बाद एक संवाद सत्र में डॉ. कौशल ने पर्यावरण संरक्षण को लेकर अपने विचार साझा किया एवं पर्यावरण के आठ मूल मंत्र को बताया। जिला पुस्तकालय के पुस्तकालय अध्यक्ष मंजीत क्लासीफायर मांडवी कुमारी और अनेक पुस्तक प्रेमी एवं सदस्यगण मौजूद थे। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण के प्रति समाज को जागरूक बनाना और पुस्तकालय जैसे ज्ञान के केंद्रों को हरित बनाना था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...