भागलपुर, फरवरी 8 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। जिला कृषि पदाधिकारी प्रेमशंकर प्रसाद ने कहा कि बकरी पालन का प्रशिक्षण हासिल कर चुके बकरी पालक समाज में जाकर लोगों को बकरी पालन के फायदे को लेकर जागरूक करें, ताकि लोग कम पूंजी में ही बकरी पालन करके अत्यधिक मुनाफा कमा सकें। जिला कृषि पदाधिकारी बकरी पालन विषय पर कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण (आत्मा) सभागार में चल रहे पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन पर आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने प्रशिक्षण ले चुके लोगों को समूह बनाकर बकरी पालन की मार्केटिंग एवं निर्यात को लेकर विस्तार से जानकारी दी। मुख्य प्रशिक्षक सह निदेशक उत्थान संतोष कुमार प्रशिक्षण शिविर के आखिरी दिन प्रशिक्षुओं को 100 बकरी फार्म की स्थापना के लिए पूंजी एवं रखरखाव के खर्च को लेकर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 100 बक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.