पीलीभीत, अप्रैल 8 -- गन्ना विभाग की ओर से राजकीय कृषि विज्ञान केंद्र टांडा बिजैसी में तीन दिवसीय मुख्यमंत्री गन्ना कृषक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हो गया। पहले दिन गन्ना खेती की नई तकनीकी और नई गन्ना किस्मों की जानकारी दी गई। किसानों के सवालों के जवाब दिए गए। मुख्यमंत्री गन्ना कृषक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि गन्ना विकास एवं चीनी मिलें राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने कहा कि पूरे प्रदेश में सभी गन्ना विकास परिषदों से कुल 1520 मास्टर ट्रेनर्स तैयार किए जाएंगे। यह मास्टर ट्रेनर्स सभी गन्ना क्षेत्र की न्याय पंचायत वार किसानों को प्रशिक्षण देने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य गन्ना किसानों को गन्ना खेती की नई तकनीकी और नई गन्ना किस्मों की जानकारी देना है। गन्ना खेती को अधिक लाभकारी बनाने के लिए क...