जमशेदपुर, दिसम्बर 26 -- पांचवीं झारखंड राज्य स्तरीय मास्टर एथलेटिक चैंपियनशिप और द ग्रेट झारखंड रन के समापन के बाद टेल्को स्थित क्लब में समीक्षा सह सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें दोनों प्रतियोगिताओं के आयोजन में सहयोग करने वाले तकनीकी अधिकारियों, स्वयंसेवकों और संगठन के पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया। मास्टर एथलेटिक एसोसिएशन ऑफ झारखंड के महासचिव संजीव तोमर ने कहा कि संगठन का प्रयास जमशेदपुर में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के आयोजन का होगा। मुख्य अतिथि मास्टर एथलेटिक फेडरेशन ऑफ इंडिया के उपाध्यक्ष विजय सिंह ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए राज्य इकाई और पूर्वी सिंहभूम मास्टर एथलेटिक एसोसिएशन को शुभकामनाएं दीं। इसके बाद आयोजन से जुड़े सभी तकनीकी अधिकारियों, स्वयंसेवकों और कर्मठ पदाधिकारियों को सम्मान पत्र प्रदान ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.