जमशेदपुर, फरवरी 3 -- केरल के तिरुवनंतपुरम में आयोजित 46वीं राष्ट्रीय मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में झारखंड के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राज्य का नाम रोशन किया। झारखंड टीम ने अब तक 4 स्वर्ण, 2 रजत और 1 कांस्य सहित कुल 7 पदक अपने नाम किए हैं। 30 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में रसिक चंद्र हेस्सा ने 800 मीटर और 1500 मीटर दौड़ के साथ 3000 मीटर स्टीपलचेज में स्वर्ण पदक जीतकर हैट्रिक गोल्ड हासिल की और प्रतियोगिता के स्टार खिलाड़ी बने। 35 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की 3000 मीटर स्टीपलचेज़ में मुन्ना बुरुली ने स्वर्ण पदक जीतकर झारखंड को एक और सफलता दिलाई। पप्पू भारती ने 30 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के भाला फेंक में रजत पदक प्राप्त किया। इससे पहले अवतार सिंह ने भाला फेंक में रजत और गोला फेंक में कांस्य पदक जीतकर झारखंड के पदक खाते को मजबूत किया।
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.