गाज़ियाबाद, मार्च 11 -- गाजियाबाद। कनार्टक में चार से 9 मार्च तक आयोजित हुई 45वीं नेशनल मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में शहर के दो मास्टर्स खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चार पदक जीते हैं। मास्टर्स एथलेटिक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय प्रमुख ने बताया कि इस मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में कई राज्यों के मास्टर्स खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था।इसमें शहर के मास्टर्स एथलीट चौधरी महिपाल सिंह ने 60 प्लस आयु वर्ग में 1500 मीटर दौड़ में भाग लेते हुए गोल्ड मेडल जीता है। इसके अलावा उन्होंने पांच हजार मीटर दौड़ में गोल्ड और 10 हजार मीटर दौड़ में भी हिस्सा लेते हुए स्वर्ण जीता।वे इससे पहले भी कई मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पदक जीत चुके हैं।वही रिचा सूद ने भी डिस्कस थ्रो में प्रतिभाग करते हुए गोल्ड मेडल जीत जिले का मान बढ़ाया है। दोनों की इ...