रायपुर, जनवरी 15 -- छत्तीसगढ़ के प्रदेश सराफा एसोसिएशन ने सर्वसम्मति से एक बड़ा फैसला लिया है। अब राज्य में कहीं भी ग्राहकों को चेहरा ढंककर ज्वेलरी की दुकानों में घुसने की अनुमति नहीं दी जाएगी। यह नियम उन लोगों पर लागू होगा जिन्होंने हेलमेट, बुर्का, घूंघट, मास्क या किसी भी अन्य तरीके से अपना चेहरा ढंक रखा हो। एसोसिएशन का कहना है कि इस कदम का उद्देश्य सीसीटीवी (CCTV) कैमरों के जरिए व्यक्ति की पहचान साफ करना और संदिग्ध गतिविधियों को रोकना है। एसोसिएशन के अध्यक्ष कमल सोनी ने बताया कि हाल ही में गरियाबंद जिले के नवापारा-राजिम में एक ज्वेलरी शॉप में करीब 1 करोड़ रुपये के सोने-चांदी के जेवरों की लूट हुई थी। इस घटना के बाद से पूरे छत्तीसगढ़ के जौहरियों में डर और असुरक्षा का माहौल है। सोनी ने सभी व्यापारियों से अपील की है कि वे अपने संस्थानों की ...